Punjab Accident: स्कूल बस और ट्रक की भीषण टक्कर, एक छात्र और ड्राइवर की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab Accident: तरनतारन में एक स्कूल बस और ट्रक के टक्कर होने की खबर सामने आई है। घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में एक स्कूली छात्र और बस चालक की मौत हो गई है। कई बच्चों को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

घटना तरनतारन के अंतर्गत आते गांव शेखचक्क की है, जहां कोहरे के कारण स्कूल बस ट्रक से टकराकर पलट गई। टक्कर में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची और चालक की मौत हो गई है। यह भयानक हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब कोहरा छाया हुआ था। टक्कर लगने से स्कूल बस पलट गई, जिससे सभी शीशे टूट गए। बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

कई बच्चों को भी गहरी चोटें आईं, जिन्हें लोगों ने एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल बस SBS स्कूल व कॉलेज की बताई जा रही है। बस बच्चों को गांवों से स्कूल ले जाने के लिए निकली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *