Punjab News: बलटाना एनकाउंटर मामले में वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: बलटाना एनकाउंटर मामले में वांछित गैंगस्टर अंकित राणा को गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को सफलता मिली है। AGTF और SAS नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि गैंगस्टर अंकित राणा के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं, जिसके चलते पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गैंगस्टर अंकित राणा की गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

डीजीपी गौरव यावद ने ट्वीट कर बताया कि बलटाना एनकाउंटर मामले में वांछित आरोपी अंकित राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कई अन्य मामलों में भी शामिल है। फिलहाल पुलिस टीम उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। डीजीपी ने कहा कि आरोपी अंकित राणा पंजाब और हरियाणा में रंगदारी रैकेट का मुख्य सरगना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

मालूम हो कि गैंगस्टर अंकित राणा ने जुलाई माह में बलटाना स्थित होटल मालिक से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बदमाशों से नाराज होटल मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों पर काबू पाने के लिए जाल बिछाया, जिसके तहत होटल मालिक से पैसे लेने आए गैंगस्टर अंकित राणा के तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *