डेली संवाद, पंजाब। Goldy Brar: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार (Goldy Brar) को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबरों की पुष्टि करने के तीन दिन बाद बराड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, उन्होंने दावा किया कि उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
उक्त वीडियो में गोल्डी बराड़ ने वरिष्ठ पत्रकार से कहा कि गिरफ़्तारी को लेकर मान का दावा झूठा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह अमेरिका में हूं ही नहीं हैं, गिरफ्तारी तो दूर की बात है। यह खबर मान के लिए बड़ी शर्मिंदगी वाली है, जिसने गुजरात में मीडिया को बताया था कि बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं राज्य के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने भी शनिवार को कहा कि बराड़ को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
इसके साथ ही अब अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाया और पूछा कि मान ने पंजाब के लोगों से झूठ क्यों बोला। उन्होंने ट्वीट किया, “इससे ज्यादा नुकसानदायक और क्या हो सकता है। वरिष्ठ पत्रकार रितेश लखी ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का इंटरव्यू लिया, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया था। गोल्डी न सिर्फ आजाद घूमता था। मुख्यमंत्री को पंजाबियों को बताना चाहिए कि उन्होंने झूठ क्यों बोला।”
What can be more damming. Senior journalist @RiteshLakhi interviews dreaded gangster Goldy Brar who CM @BhagwantMann claims has been detained by US authorities. Goldy is not only roaming free but ordering murders at will. CM owes explanation to Pbis. Why did he lie to them.
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) December 5, 2022
आज की TOP 30 NEWS | 3.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/HMWzCVwJWro