Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव, दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Election 2022: गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में वोट डालेंगे। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

गुजरात विधानसभा चुनाव की 93 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ है। बता दें कि पीएम मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मतदान किया। मतदान के बाद पीएम मोदी ने अपने भाई के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। राज्य के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

2017 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी ने इन 93 सीटों में से 51 पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस ने 39 और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में तीन सीटें गईं थीं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 और कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं। लेकिन उत्तर गुजरात में कांग्रेस हावी रही थी और 17 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 14 सीटें मिली थीं।

इससे पहले एक दिसंबर को सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हुआ था। करीब 63.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। दूसरे चरण में बाकी 93 सीटों पर मतदान हो जा रहा है।

https://youtu.be/HMWzCVwJWro



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *