Punjab News: पंजाब में महिला सरपंच की गुंडा गर्दी, डॉक्टर को बेरहमी से पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के गांव थ्रीके में एक डॉक्टर के साथ महिला सरपंच ने मारपीट की है। मिली जानकरी के अनुसार एक डॉक्टर को अतिक्रमण करना महंगा पड़ गया है।

गांव की महिला सरपंच ने अपने बेटे और उसके साथियों समेत डॉक्टर को घेर कर उसपर हमला कर दिया। जहां उसको बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

दरअसल, जगजीत कॉलोनी गांव थ्रीके में महिला सरपंच व उसके बेटे की शह पर सड़कों पर अतिक्रमण हो रखा है। पीड़ित व्यक्ति उनका विरोध करता था। इस कारण उसके साथ मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने महिला सरपंच सहित साथियों के खिलाफ 11 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जसप्रीत ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में रहता है। वह होमियोपैथिक का डॉक्टर है। उसकी कालोनी में मीट-मच्छी और अन्य रेहड़ीयां लगी रहती है। इसलिए उसने अतिक्रमण हटाने के लिए सरपंच के पास शिकायत दी थी। लेकिन, उसने हटाने की बजाए उल्टा कहा कि वह उनके ही लोग है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इसके साथ ही जसप्रीत ने आरोप लगाया है कि सरपंच ने राजनीतिक शह पर इलाके में अतिक्रमण करवाए हैं। इलाका का जो भी व्यक्ति उन अवैध कब्जाधारियों के बारे में आवाज उठाता है तो उससे मारपीट की जाती है। यह सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *