Share Market: छह फीसदी उछाल के साथ टॉप पर पहुंचा यह शेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: आरबीआई (RBI) ने बुधवार को लगातार पांचवीं बार रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी की घोषणा की। लेकिन सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

कई सरकारी बैंकों में मजबूत बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला और वे 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गए। इस बीच पॉजिटिव इनवेस्टर्स सेंटिमेंट के बीच सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के शेयरों में छह फीसदी से अधिक तेजी आई।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पीएसयू कंपनियों में बदल रहे समीकरणों से बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों को भरोसा बढ़ा है। टेक्निकली इस स्टॉक ने टेक्निकल चार्ट पर हायर हाई और हायर लो बनाया है। पिछले महीने इस शेयर ने अपने कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट रजिस्टर्ड किया था और इसका फॉलो-अप शानदार रहा। उसके बाद से इसमें 16 फीसदी से अधिक तेजी आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इसका वॉल्यूम कई गुना बढ़ा है जो भारी बाइंग एक्टिविटी दिखा रहा है। एनएसई पर यह 28.75 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। इसका 14 दिन की अवधि का RSI (73.48) मजबूत तेजी दिखा रहा है। इसका MACD ने बुधवार को बुलिश क्रॉसओवर दिया है। इसका ओबीवी (OBV) पीक पर है और वॉल्यूम लगातार बढ़ रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *