Pottery Barn: दीपिका पादुकोण बनी पॉटरी बार्न की ब्रांड एम्बेसडर

Daily Samvad
2 Min Read
Deepika Padukone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pottery Barn: अमेरिका की फर्निचर कंपनी पॉटरी बार्न (Pottery Barn) ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कंपनी के भारत में स्थानीय साझेदार रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने बयान में बताया कि पॉटरी बार्न की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर दीपिका कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए काम करेंगी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी करके पॉटरी बार्न ने भारत में हाल में कदम रखे हैं। उसने सबसे पहले यहां अपनी वेबसाइट शुरू की और अब नयी दिल्ली में कंपनी का पहला स्टोर खोला है। बयान में कहा गया, ‘‘एक कलाकार, उद्यमी और समाजसेवी दीपिका को पॉटरी बार्न के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वह संग्रह को पुन: तैयार करने के लिए भी ब्रांड के साथ मिलकर काम करेंगी।’’

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पादुकोण ने एक बयान में कहा, ‘‘गृह साज-सज्जा की वैश्विक कंपनी पॉटरी बार्न के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं और उसके साथ मिलकर शानदार वस्तुएं तैयार करने के लिए उत्सुक हूं।’’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *