Twitter: ट्विटर को लेकर एलन मस्क का एक और बड़ा फैसला, डिलीट होंगे यह अकाउंट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ट्विटर। Twitter: ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से एलन मस्क (Elon Musk) एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। पहले उन्होंने बड़ी संख्या में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी की। फिर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन का फैसला किया और अब मस्क एक और झटका देने जा रह है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 1.5 अरब ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

एलन मस्क ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि जल्द ही उन 1.5 अरब अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा, जो वर्षों से एक्टिव नहीं है। उन अकाउंट को डिलीट कर स्पेस क्रिएट किया जाएगा। ट्विटर जल्द ही 1.5 अरब खातों के नाम अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का काम शुरू कर देगा।

इस लिस्ट में वो अकाउंट हो सकते हैं, जिन्होंने लंबे वक्त से कोई ट्वीट या पोस्ट नहीं किया है। वो अकाउंट होंगे, जो लंबे वक्त से लॉगइन तक नहीं हुए हैं। इन अकाउंट को इनएक्टिव मानकर ट्विटर उन्हें डिलीट करने जा रहा है। ऐसे इनएक्टिव अकाउंट को डिलीट करने का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

एलन मस्क ने कहा कि अगर आपके ट्विट को ब्लॉक किया जा रहा है तो अब आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर पर काम शुरू हो चुका है। शैडो बैनिंग के तहत अगर किसी के ट्वीट को दबाया गया है तो उसे उसकी जानकारी मिल जाएगी और वो उस बैन के खिलाफ अपील कर सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *