Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव, स्मार्ट सिटी और नगर निगम के विकास कामों की जांच शुरू, निगम में कभी भी विजीलैंस मार सकती है छापा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में हुई धांधली और नगर निगम के विकास कामों में चल रही धांधली को लेकर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। विजीलैंस की टीम जल्द ही स्मार्ट सिटी के कामों की फिजिकल जांच के लिए छापेमारी कर सकती है। इसकी शिकायत लगातार विधायक रमन अरोड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए में जमकर धांधली की गई। इसके बाद नगर निगम के विकास कामों में भी धांधली हुई है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी में उन ठेकेदारों को काम सौंपा गया, जो तत्कालीन विधायकों के काफी करीबी थे। यही नहीं, ये ठेकेदार नाम के थे, बल्कि इनके असली मालिक नगर निगम के कुछ अधिकारी और कांग्रेस नेता थे।

सत्ता परिवर्तन के बाद सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा करवाए गए विकास कामों की लिस्ट बनाकर स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर निज्जर और मुख्यमंत्री भगवंत मान से की। शिकायत के बाद इसकी विजीलैंस जांच शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

विधायक रमन अरोड़ा ने इस धांधली को लेकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर जांच में तेजी लाने की विनती की, जिसके बाद आज विजीलैंस टीम नंगलशामा में पहुंचकर डाग कंपाउंड की जांच की है। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार जल्द ही नगर निगम में अन्य विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार पर भी पंजाब सरकार और विजिलेंस विभाग सख्ती करने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार और विजीलैंस विभाग पहले स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट में बड़ी कार्रवाई कर सकती है। क्योंकि विधायक रमन अरोड़ा लगातार इसकी शिकायतों का फालोअप कर रहे हैं। चौकों के सौंदर्यीकरण में खर्च किए गए करड़ों रुपए में जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *