Punjab News: सुखबीर बादल ने परिवहन मंत्री के खिलाफ मानहानि का केस करने की दी चेतावनी, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर ट्रांसपोर्ट माफिया कहकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के परिवहन मंत्री ने उन्हें ट्रांसपोर्ट माफिया कहा है कि उन्होंने बदनाम करने की कोशिश की है, इसलिए वे परिवहन मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से भी अपील की कि वह ट्रांसपोर्ट माफिया के नाम का इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने के लिए न करें। बादल ने कहा कि उनके परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनी 1947 से चल रही है। दुनिया का हर बड़ा व्यवसाय परिवहन से संबंधित है। पंजाब के परिवहन मंत्री का कहना है कि वह नोटिस जारी करेंगे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार के दौरान बादलों ने केंद्र सरकार की अनुमति के बिना अपने हिसाब से परिवहन नीति को संशोधित किया और खुद को परमिट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमने बादलों को माफिया नहीं कहा। हाईकोर्ट ने भी इसे अवैध करार दिया था। आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी का 102वां स्थापना दिवस मनाया है।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *