Cyber Crime Raid: पुलिस की साइबर क्राइम रेड, फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Cyber Crime Raid: चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम स्टेशन ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने गिरोह के कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर गिरोह के सदस्यों का पता लगा रही है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

पुलिस ने अब तक आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन, 2 डेबिट कार्ड, 2 क्रेडिट कार्ड, एक बैंक पासबुक और 1 फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तारी 7 सितंबर, 2022 को दर्ज साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में की गई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

यह मामला गुजरात सरकार के पूर्व सलाहकार और सेवानिवृत्त एयर मार्शल रविंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। वह सेक्टर 31, वायु सेना स्टेशन, 12 विंग में रहते हैं। उसने मोहाली के सेक्टर 66A की एक सोसाइटी में फ्लैट खरीदा था।

वह पीएसपीसीएल का रजिस्टर्ड मीटर लगाना चाहता था। वेबसाइट पर उसे एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर दिखाया गया, जिस पर उसने कॉल किया। यहां अमित कुमार नाम के बदमाश ने गूगल को लिंक भेजकर 3.26 लाख रुपए ठग लिए थे।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *