Delhi Acid Attack Case: भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली में नाबालिग से हुए तेजाब कांड की घोर निंदा की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Delhi Acid Attack Case: दिल्ली में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर किए गए तेजाब कांड (Acid Attack) मामले में पंजाब प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए इस कांड के आरोपियों को फांसी देने मांग की है। प्रदेशाध्यक्षा सेठी ने कहा कि स्कूल की नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने वाले लड़के को फांसी देने की जरूरत है ताकि ऐसे कुकृत्य करने वाले दरिंदो में अथाह डर पैदा हो।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

मीनू सेठी ने इस मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दावे करने वाली अरविंद केजरीवाल की सरकार की फिर से पोल खुल गई है।

पंजाब में जिस तरह मान सरकार के सरंक्षण में गैंगस्टर और अपराधी खुलेआम घूम रहे है, उसी तरह दिल्ली में भी ऐसे दुःसाहस करने वाले केजरीवाल सरकार में अपने आप को सुरक्षित समझते है। तभी तो इतना बड़े कुकृत्य काम को अंजाम देने के लिए अपराधियों के हौंसले बुलंद है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

सेठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सख्त शब्दों में अपराधियों व गैंगस्टरों को चेतावनी दी है कि अगर कोई ऐसे असमाजिक कृत्यों को करेगा तो चौक चौराहे पर उसे गोली मार दी जाएगी। यह कठोर इच्छाशक्ति भाजपा की महिलाओं के प्रति नीति और नियत को दर्शाती है।

भाजपा महिलाओं की सुरक्षा और मान-सम्मान के लिए जीरो टॉलरेंस के लिए वचनबद्ध है। सेठी ने पंजाब तथा देश की आम जनता से भी आह्वान किया कि ऐसे घिनोने काम करने की मानसिकता वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *