Toll Plaza Punjab: जालंधर में किसानों और टोल प्लाजा मुलाजिमों में झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Toll Plaza Punjab: पंजाब में किसान और पुलिस वाले आमने-समाने आ गए हैं। पुलिस के सामने किसानों और टोल प्लाजिम मुलाजिमों के बीच झड़प हो गई, एक दूसरे पर लोगों ने लाठियां बरसाई। मामला जालंधर टांडा रोड पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा का है। इस टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए किसानों को जत्था पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

आपको बता दें कि बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की और से पंजाब के अलग अलग जिलों में टोल प्लाजा को बंद करने का आह्वान किया गया था। किसान जत्थेबंदियां आज से टोल प्लाजा बंद करवा रही हैं। जिसके चलते आज पंजाब के कई जिलों में किसानों द्वारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है।

जालंधर टांडा रोड पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की किसानों से झड़प हो गई। टोल मुलाजिमों ने चौलांग का टोल प्लाजा बंद नही करने दिया। जिसके चलते यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस और किसानों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

टोल मुलाजिम जहां प्लाजा नहीं बंद कर रहे थे, वहीं किसान टोल प्लाजा बंद करवाने पर अड़े रहे। जिससे माहौल ऐसा बन गया कि किसानों और टोल कर्मचारियों के बीच जमकर झड़प हुई। इसके बाद किसानों और टोल प्लाजा मुलाजिमों के बीच जमकर लाठियां और डंडे चले।

https://www.youtube.com/watch?v=auFWusrFWE8





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *