Twitter: ट्विटर के पूर्व मैनेजर को अमेरिका में 3.5 वर्ष की जेल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Twitter: ट्विटर (Twitter) के एक पूर्व मैनेजर को सऊदी अरब के लिए जासूस करने का दोषी पाए जाने पर अमेरिका में 3.5 वर्ष की जेल की सजा दी गई है। सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में सुनवाई के बाद ज्यूरी ने इस व्यक्ति को सऊदी अरब के अधिकारियों से रिश्वत लेकर जासूसी करने का दोषी पाया था।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

इस मामले की शुरुआत लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी जब Ahmad Abouammo ने सऊदी अरब के अधिकारियों से रिश्वत लेकर उनकी मिडल ईस्ट और अफ्रीका में पत्रकारों और सेलेब्रिटीज के साथ साठगांठ कराने में मदद की थी।

उन्होंने ट्विटर की संवेदनशील जानकारी सऊदी अरब के अधिकारियों को दी थी जिससे वे अपनी दिलचस्पी वाले ट्विटर यूजर्स तक पहुंच सकें। इस बारे में Abouammo की पैरवी करने वाले वकीलों ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

ट्विटर ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। बिलिनेयर Elon Musk ने हाल ही में ट्विटर को टेकओवर किया है। इसके बाद से वह कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर से बॉट्स और स्पैम एकाउंट्स हटाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। ट्विटर पर स्पैम को लेकर यूजर्स लगातार शिकायतें करते रहे हैं।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *