Delhi News: दिल्ली में जुटे कई देशों के 200 से ज्यादा बिजनेस ओनर्स, विशेषज्ञों ने बांटा ज्ञान और अनुभव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi News: बिजनेस को बढ़ाने और सफल बनाने के लिए सिर्फ समय और धन ही काफी नहीं है, बल्कि बहुत से तकनीकी पहलुओं की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। इससें सबसे अहम है फाइनेंशियल कंट्रोल स्ट्रैटेजी, यह कहना है जाने-माने कैश फ्लो विशेषज्ञ जगमोहन सिंह का।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित “एक दिन विशेषज्ञों के साथ” कार्यक्रम में जगमोहन सिंह ने कैश रिच बिजनेस के लिए 21 फाइनेंशियल कंट्रोल स्ट्रैटेजी दीं। सेमिनार का विषय ‘कैश रिच बिजनेस को फास्ट कैसे बनाएं’ रखा गया था, लिहाजा उन्होंने बिजनेस में संगठन चार्ट के महत्व, कैश फ्लो मॉडल के मुताबिक बिजनेस करने और बिजनेस के 35 कैश फ्लो नियमों के बारे में बात की।

माइक्रोटेक और ओकाया ग्रुप के फाउंडर और किताब “माइन द मिलिनेयर इन यू” के लेखक अनिल गुप्ता ने बिजनेस ओनर की जिंदगी में अनुशासन और प्रतिबद्धता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि बिजनेस का मतलब सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि उसके पीछे एक अच्छा मकसद भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजनेस में तरक्की तभी मुमकिन है जब बिजनेस ओनर को जीवन मूल्यों की वास्तविक समझ होगी।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट संजीव जैन ने कई उदाहरणों के जरिये समझाया कि प्रौद्योगिकी के बिना कोई भी व्यवसाय विकसित नहीं हो सकता। वेल्थ एक्सपर्ट निखिल नाइक ने भी बिजनेस की बारीकियों पर चर्चा की और वेल्थ बिल्डिंग का फ्रेमवर्क दिया। इस इवेंट में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, सर्विसेज, आईटी, रिटेल, कॉन्ट्रैक्टर और डेवलपर्स जैसे अलग-अलग सेक्टर से जुड़े भारत, अमेरिका और कनाडा के 240 बिजनेस ओनर्स ने हिस्सा लिया।

सभी बिजनेस एक्सपर्ट्स ने सम्मेलन में मौजूद लोगों के साथ अपना ज्ञान व अनुभव बांटा और उन्हें बिजनेस के ज़रूरी पहलुओं को ज्यादा से ज्यादा समझने का अवसर दिया। पैनल डिस्कशन और सवाल जवाब के माध्यम से बिजनेस की मुश्किलों का समाधान भी प्रस्तुत किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *