डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विजीलैंस की छापेमारी के बाद नगर निगम की टीम कार्रवाई में फिर से जुट गई है। नगर निगम की टीम ने आज अलग-अलग जगहों पर अवैध इमारतों को सील कर दिया। इस दौरान निगम टीम का विरोध भी हुआ, लेकिन निगम अधिकारी ने दो अवैध रूप से बनी कामर्शियल इमारतों को सील कर दिया।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर आज एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने फगवाड़ा गेट मार्केट में बनी अवैध कामर्शियल इमारत को सील कर दिया। इसके अलावा पुराने पासपोर्ट दफ्तर के पास अवैध रूप से बनाई गई दुबई मोटर की इमारत सील कर दिया।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि शहर में अवैध कालोनियों और अवैध इमारतों की लगातार शिकायत हो रही है। यही नहीं इसकी शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय समेत चीफ विजीलैंस अफसर को पहुंची है, जिससे वीरवार को जहां विजीलैंस विभाग की टीम नगर निगम में छापेमारी की थी, वहीं आज बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की है।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO










