डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के कोहाड़ा कस्बे में एक छोटे सिलेंडर में अचानक आग लग गई और 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति दुकान में अवैध रूप से छोटे सिलेंडर भरवाता था। जब तक दुकानदार आग लगने का कारण समझ पाता, दुकान के अंदर धमाका होने लगा। इसी बीच आग 8 दुकानों तक पहुंच गई। आग से दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि 2 लोग आग की चपेट में आ गए हैं। घायल लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों को पहले कूमकलां अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत लुधियाना अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आस पास के लोगों ने बताया कि जिस दुकान में आग लगी है वह दुकान में अवैध रूप से बड़े सिलेंडर से लेकर छोटे सिलेंडर तक गैस भर रही थी. इस अवैध धंधे के बारे में लोगों ने कई बार पुलिस को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस चौकी रामगढ़ के प्रभारी एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO
https://youtu.be/auFWusrFWE8