Punjab News: जीरा शराब फैक्ट्री के बाहर धरना, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर के जीरा स्थित मालब्रोस की शराब फैक्टरी के बाहर पिछले कुछ महीनों से धरना चल रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मिली जानकारी के मुताबिक 11 सदस्यीय किसानों की कमेटी बनाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी सीएम मान (Bhagwant Mann) के साथ बैठक करने की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

ज्ञात हो कि हाल ही में उपायुक्त अमृत सिंह ने कांफ्रेंस कर कहा था कि हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों के नाम और संपत्ति का ब्योरा मांगा था। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने कहा था कि पंजाब सरकार हड़ताल समाप्त कराने में विफल रही है। इसलिए हाईकोर्ट ने सरकार पर 15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर जमा करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि सरकार पर पहले ही 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके अलावा कोर्ट ने डीसी फिरोजपुर और एसएसपी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि क्यों न कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *