Transport Tender Scam: ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला मामले में आशु के पीए ने विजिलेंस के समक्ष किया सरेंडर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Transport Tender Scam: अनाज मंडी ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पिछले चार महीने से फरार चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) के PA रहे मीनू पंकज मल्होत्रा ने शुक्रवार को विजिलेंस के समक्ष पेश होकर खुद को सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार शुक्रवर सुबह वह अपने परिवार के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचे यहां उन्होंने एस.एस.पी. के समक्ष सरेंडर किया। आपको बता दे कि मीनू पंकज मल्होत्रा पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। जानकरी के अनुसार मीनू के सरेंडर करने के बाद इस केस में नए खुलासे हो सकते है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

अब इस मामले की सुनवाई 24 दिसंबर को होनी है। मीनू पंकज मल्होत्रा इस केस का मुख्य सूत्रधार रहा है बता दे कि तेलुगु राम ठेकेदार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए रहे मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था।

https://youtu.be/auFWusrFWE8




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *