CNG Price Today: गाड़ी चलाना हुआ ज्यादा महंगा, फिर बढ़ गए CNG के रेट, जाने नया रेट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। CNG Price Today: आपकी गाड़ी का खर्चा बढ़ सकता है। नेचुरल गैस के बाजार में दाम में कमी नहीं हो रही है। अगर आप सीएनजी वाली गाड़ी चलाते हैं तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली में सीएनजी के दाम (CNG Prices Increased in Delhi) एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

आईजीएल ने सीएनजी के दामों में 95 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद दिल्ली में सीएनजी भरवाने के लिए आपको 79.56 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम चुकाने होंगे। कीमत में बढ़ोतरी की ये घोषणा 17 दिसंबर 2022 को सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी.।

पिछली बार आठ अक्टूबर को दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इससे सीएनजी की कीमत दिल्ली में 78.61 रुपये प्रति किलो हो गई थी। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें 81.17 रुपये प्रति किलो, गुरुग्राम में 86.94 रुपये प्रति किलो, रेवाड़ी में 89.07 रुपये प्रति किलो हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

सात मार्च 2022 से अब तक यह 14 बार सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले मई 2021 में कीमतें दो रुपये प्रति किलो बढ़ी थीं। सीएनजी की कीमतें मार्च से अब तक 23.55 रुपये प्रति किलो के करीब बढ़ चुकी हैं। अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतें 36.16 रुपये प्रति किलो यानी करीब 80 फीसदी बढ़ चुकी हैं। जनवरी 2022 में सीएनजी की कीमत 54.31 रुपये प्रति किलो थी।

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 94.27 106.31
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *