Jalandhar News: मनरेगा योजना के तहत फर्जीवाड़ा करके चहेतों को बांटी जा रहीं रेवडिय़ां- अमरजीत अमरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मनरेगा योजना के तहत गांवों में हो रही धांधलियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत अमरी ने आज एडीसी (विकास) वरिंदरपाल बाजवा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अमरी ने कहा कि 3 जुलाई 2021 को जालंधर के डीसी को शिकायत की गई थी कि गांव रहीमपुर तहसील (नकोदर) में चहेतों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के जाली हस्ताक्षर करवाकर मनरेगा के तहत मेहनताना हासिल किया जबकि अधिकतर लोगों ने काम किया ही नहीं था।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

दस्तावेजों में इतनी ज्यादा हेराफेरी की गई कि जाली अटेंडेंस तक लगाई गई। इस तरह सरकार के खजाने को चूना लगाया गया। अमरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सरकार का पैसा पहुंचा ही नहीं। अमरी ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई थी इतने समय बाद भी उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

आज जब एडीसी से शिकायत की पुन: जांच की मांग की गई तो यह भी मांग की गई कि इस मामले की विजिलेंस जांच भी करवाई जाए। अमरी ने कहा कि पंजाब के कई गांवों में ऐसे गोरखधंधे चल रहे हैं और इनसे पर्दा उठाया जाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर युवा नेता विपुल शर्मा व जोरावर सिंह उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *