डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में बठिंडा के पार्षदों ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह को लापरवाह बताते हुए उन्हें बदलने की मांग उठाई है। कई पार्षदों ने नगर निगम ऑफिस के बाहर गेट पर एक साथ बैठकर किरणदीप सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम कमिश्नर से उन्हें जोन-6 से बदलने की मांग की।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
वार्ड नंबर-39 से पार्षद पुष्पा रानी ने इस संबंध में बठिंडा नगर निगम कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंपते हुए अवैध इमारतों की जांच को कमेटी गठित करने की अपील भी की। पार्षद पुष्पा रानी ने कहा है कि उनका वार्ड नंबर-39 जोन-6 में आता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें इंस्पेक्टर किरणदीप को कहना पड़ता है, लेकिन न तो वह अपनी सीट पर मिलते हैं और न ही उनका फोन उठाते हैं।
वह आमजन के उचित और कानूनी काम करवाने में भी बेबस महसूस कर रहे हैं। पुष्पा रानी ने बताया कि इंस्पेक्टर का यह रवैया न केवल उनके साथ, बल्कि अन्य पार्षदों के साथ भी ऐसा ही है। पार्षद पुष्पा रानी ने बताया कि इससे पहले इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह को सीनियर डिप्टी मेयर के दफ्तर में बुलाकर फोन नहीं सुनने के संबंध में बातचीत की गई थी, लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
पार्षदों ने कहा कि जब इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह लोगों के चुने नुमाइंदों के फोन ही नहीं सुनते तो वह आमजन का काम होना कितना मुश्किल है। पुष्पा रानी ने कहा कि उनके वार्ड के लोगों की शिकायतें भी यही होती हैं कि इंस्पेक्टर उनका फोन नहीं उठाता। पार्षद ने बताया कि लोगों के अनुसार नक्शे/एनओसी/जानकारी सर्टिफिकेट/यूआईडी नंबर की फाइल इंस्पेक्टर किरणदीप को दिए हुए महीने-2 महीने से हो गए लेकिन उनके काम नहीं हुए।
पार्षदों ने नगर निगम ऑफिस के बाहर इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जोन-6 में बनी अवैध इमारतों संबंधी निगम कमिश्नर बठिंडा के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करने की मांग की। इसमें संबंधित पार्षदों को भी सदस्य बनाए जाने की बात कही, ताकि अवैध इमारतों का पर्दाफाश किया जा सके। पार्षद पुष्पा रानी ने अवैध इमारतों के मामले में रिश्वतखोरी का अंदेशा जताया है।
पहले पाकिस्तान ने उजाड़ा, अब जालंधर में उजड़े, देखें









