Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का मुबारक खान से क्या है रिश्ता? आखिर कौन हैं मुबारक खान

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 612 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, छतरपुर। Bageshwar Dham: छतरपुर स्थित बागेश्‍वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री दिव्‍य दरबार और कथित चमत्‍कारों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्‍हें तारीफ के साथ ही आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री चुटकिया में उनके पास आए भक्तों की समस्यााओं का निराकरण कर देते है।

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का मुबारक खान से क्या है रिश्ता? आखिर कौन हैं मुबारक खान

बागेश्वर धाम में रोजाना लाखों की भीड़ उनके प्रवचन सुनने के लिए पहुंचती है। महाराज धीरेन्द्र शास्त्री तो वैसे हिुदू धर्म के अनुयायी है लेकिन उकना सच्चा मित्र मुस्लिम है। जी हां सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह सच है यह बात खुद महाराज धीरेन्द्र शास्त्री ने बताई है। बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने खुद अपने एक सच्चे मित्र के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें: जया किशोरी का जीवन-परिचय और लाइफस्टाइल

उन्होंने बताया कि शेख मुबारक नाम का एक शख्स उनका सच्चा मित्र है। धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि वह मुस्लिम जरूर है, लेकिन वह रोज सुंदरकांड का पाठ करता है। उसके परिवार में करीब 60 सालों से राम नाम का कीर्तन भी होता है। दोनों की दोस्ती को 12 साल हो चुके है। बागेश्वर धाम सरकार बताते है कि शेख मुबारक ने उनके मुश्किल समय में उनका काफी साथ दिया है।

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का मुबारक खान से क्या है रिश्ता? आखिर कौन हैं मुबारक खान

चाय की दुकान पर मिले थे पहली बार

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनकी शेख मुबारक से मुलाकात तब हुई थी, जब वो उम्र में छोटे थे। पहली मुलाकात चाय की एक दुकान पर हुई थी। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच बहस छिड़ गई थी। लेकिन बाद दोनों अच्छे दोेस्त बन गए। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वो राखी लेने गए थे। उनके साथ में उनका एक और मित्र था, जिनकी शेख मुबारक से पहचान थी।

चाय की दुकान में शेख मुबारक ने धीरेंद्र शास्त्री के दोस्त से उनका हाल-पूछा था। धीरेंद्र शास्त्री के दोस्त का चेहरा देख कर शेख मुबारक ने पूछा था कि उनका चेहरा उतरा हुआ क्यों है। इस पर धीरेंद्र शास्त्र के दोस्त ने थोड़ी उलझन की बात कही। इस पर शेख मुबारक बोल पड़े कि इस दुनिया के चक्कर में मत पड़ो, यहां माता सीता को भी नहीं छोड़ते हैं।

दोनों में हुआ झगड़ा

इसके बाद दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई और यह बहसबाजी करीब 10 मिनट तक चली। इस बात पर शेख मुबारक को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि आप कौन होते हैं माता जानकी के ऊपर पर उंगली उठाने वाले या वो उदाहरण देने वाले? दूसरे उदाहरण भी तो दे सकते हो। क्या इसलिए कि आप दूसरे धर्म के हो? क्या इसका उदाहरण आप अपने धर्म से नहीं दे सकते हो?

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का सुहानी शाह पर पलटवार, जानिए क्या होगा अब?

शेख ने बहन की शादी के लिए दिए थे पैसे

इसी के साथ ही बागेश्वर धाम बताते है कि जब उनकी बहन की शादी थी तब शेख मुबारक ने उनकी मदद की थी। उसने उनकी बहन की शादी के लिए पैसे से उनकी मदद की थी। क्योंकि उनके पास और उनके परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे। महाराज ने बताया कि जब उनको पैसे की जरूर पड़ी तो लोगों से उन्होंने पैसे मांगे, लेकिन किसी ने नही दिए।

दो साल बाद लौटा दिए थे पैसे

तब उन्होंने अपने दोस्त शेख मुबारक को यह बात बताई तो उसने बहन की शादी में पैसे देने का भरोसा दिया। और अगले दिन उसने मुझे 20 हजार रूपये दिए। इतना ही नहीं शेख ने बहन की शादी की विदाई के लिए जरूरी सामान भी लाकर दिया। बाबा ने बताया की बहन की शादी के दो साल बाद शेख को पैसे लौटा भी दिए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *