PIMS: PIMS में गायनी विभाग की ओऱ से मरीज की बच्चेदानी से रसौली निकाल मरीज को दिया जीवन दान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। PIMS: गायनी विभाग के प्रोफेसर एंड हैड और डीन (अंडर ग्रेजुएट) डा. एच. के चीमा ने बताया कि लिद्ड़ा निवासी बेबी (28) पत्नी वियाश गुप्ता को लगभग एक साल से महावारी की दिक्कत थी। काफी जगह दिखाने के बाद भी उसे आराम नहीं आया। अंत में बेबी जब पिम्स में आई तो उसके कुछ जरूरी टेस्ट किए गए।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसकी बच्चेदानी में लगभग सवा सात किलो की रसौली है। डाक्टरों के लिए यह एक चैलेज से कम भी नहीं था कि 28 साल की युवती की बच्चेदानी निकाले बिना रसौली निकाली जाए। इसके बाद सफल अपरेशन से युवती की सवा सात किलो की रसौली निकाली गई।

डा. चीमा ने बताया कि मरीज अब स्वस्थ्य है। उसे कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया ऐसे बहुत ही कम केस पाए गए हैं। जिनमें इतनी ब़ड़ी रसौली बिना बच्चेदानी के निकाली गई है। उन्होंने बताया कि अगर मरीज का कुछ महीने ओर इलाज ना होता तो रसौली अंदर फटने का खतरा भी था।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

इससे मरीज की जान भी जा सकती थी। उन्होंने बताया कि अपरेशन की खास बात यह रही की एक भी सेल पेट के अंदर नहीं रहा। पूरी की पूरी रसौली को बाहर निकाला गया है। पिम्स के रेजेडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोडा ने बताया हमारे पास सक्षम डाक्टरों की टीम है जो इस प्रकार जटिल से जटिल अपरेशन करते हैं।

पिम्स में रियायती दरों पर लोगो का इलाज किया जाता है। पिम्स का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक से सुविधाएं देकर बेहतर इलाज करना है। पिम्स के भावी डाक्टरों को भी मरीजों की सेवा के लिए समय समय पर प्रेरित किया जाता है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *