UP News: जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा- योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 769 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित अखिल भारतीय हिंदू गोर, बंजारा एवं लबाना समुदाय के कुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। 25 जनवरी से शुरू हुए कुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म, दुनिया में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। सनातन धर्म के साथ छेड़छाड़ करने का मतलब मानवता के साथ खिलवाड़ करना है। जो लोग अवैध धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रान्तरण की कुत्सित मंशा के साथ भारत के अंदर कार्य करना चाहते हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली।

वसुधैव कुटुंम्बकम् का उद्घोष हमारा सनातन धर्म ही कर सकता है

मुख्यमंत्री ने कुंभ सम्मेलन में आए पचास हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सभी प्रकार की कामनाओं और सिद्धियों की पूर्ति कर दे, वही कुंभ का भाव है। बंजारा कुंभ ने ये साबित कर दिया है कि वो भारत माता की रक्षा करने, उसके पूज्य संतों, ऋषियों, महापुरुषों और क्रांतिवीरों के संकल्प को अब धर्मजागरण के माध्यम से सिद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

UP News: जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा- योगी आदित्यनाथ

हम सभी को सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने विश्व को मानवता की राह दिखाने वाले भारत में जन्म लिया है। इसके अलावा दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म जो दुनिया में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है, उसमें जन्म लेने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त हुआ है। सनातन धर्म का मतलब है मानव धर्म।

धर्मांतरण कराने वाले कभी सफल नहीं होंगे- योगी

मुख्यमंत्री ने देश में हो रहे अवैध धर्मांतरण को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग अवैध धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रान्तरण की कुत्सित मंशा के साथ भारत के अंदर कार्य करना चाहते हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली। अब जागृत समाज उठ खड़ा हुआ है। देश आज अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

भारत नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज एक नया भारत आकार ले रहा है। जिस तेजी के साथ और सनातन मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत सरकार कार्य कर रही है, अगले कुछ वर्षों के अंदर हमारा देश दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

गुलामी के अंश को समाप्त करने का कार्य हो रहा

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में भारत को दुनिया के टॉप 20 बड़े देशों का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने हर भारतवासी को पंच प्रण की याद दिलाते हुए कहा था कि देश के अंदर से गुलामी के अंश को सदैव के लिए समाप्त करना होगा। आपने देखा होगा कि राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डेन का नाम अब अमृत उद्यान हो गया है।

UP News: जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा- योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 500 वर्ष में ना जाने कितने संघर्ष हुए। लाखों हिन्दुओं, संतों को बलिदान देना पड़ा। मगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व और पूज्य संतों के मार्गदर्शन में आंदोलन आगे बढ़ा और जब देश के अंदर भारत की सोच रखने वाली सरकार आई तो अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ।

देशभर में होने चाहिए ऐसे कुंभ कार्यक्रम- योगी

मुख्यमंत्री ने कुंभ के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पिछले 6 दिन से पूज्य संतों के सानिध्य में कुंभ का आयोजन हुआ है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। देश के विभिन्न राज्यों से आकर लोग यहां सेवाभाव से जुटे हैं, वो अनुकरणीय है। ऐसे कुंभ कार्यक्रमों को एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में पूरे देश में चलाना चाहिए।

बंजारा समुदाय के धर्मांतरण को रोकने के लिए आयोजित हुआ कुंभ

इस कुंभ के जरिए पूरे भारत के बंजारा समाज को एक साथ जोड़ने की कोशिश की गयी है। यहां राष्ट्रीय स्तर पर ‘धर्मांतरण नहीं कानून’ की मांग को लेकर एक संकल्प भी पारित किया गया। ये कुंभ बंजारा समुदाय के धर्मांतरण को रोकने और सभी बंजारा, लबाना व नायकड़ा समुदाय को एकजुट करने के लिए आयोजित किया गया।

UP News: जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा- योगी आदित्यनाथ

इसका आयोजन संतों और बंजारा समुदाय ने मिलकर किया। समापन समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रमुख भैया जी जोशी और बाबा रामदेव सहित संतगण मौजूद रहे। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुंभ कार्यक्रम में जुड़े।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *