Punjab News: चंडीगढ़ में अब नहीं होगा बम डिफ्यूज, सेना की टीम ने बदला प्लान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के हेलीपैड के पास कल मिले बम को डिफ्यूज करने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी बम को चंडीगढ़ में डिफ्यूज नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक जांच के बाद बम को नष्ट करने की योजना बदल दी गई है। सेना की बम निरोधक टीम बम को सेक्टर-2 से कमांड एरिया में ले गई है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

सेना की बम निरोधक टीम बम को सुरक्षित स्थान पर नष्ट करेगी। आपको बता दें कि कल मिले जिंदा बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया जारी है। सेना की बम निरोधक टीम मौके पर मौजूद है। इस बम को चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित राजिंदरा पार्क में धमाका किया जाना था, लेकिन अब जांच के बाद सेना की टीम ने अपना प्लान बदल दिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

जानकारी के अनुसार बम को वहां ट्यूबवेल संचालक ने देखा था। जिसके बाद बम की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि कुछ दूरी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आवास व हेलीपैड व सचिवालय मौजूद है। पुलिस आसपास के कबाड़ व्यवसायी व लोगों से पूछताछ कर रही है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *