Jalandhar News: मीडिया क्लब ने पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य और परिवार में सुख समृद्धि के लिए नए वर्ष पर किया हवन यज्ञ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पत्रकार साथियों और उनके परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और सुख समृद्धि के लिए मीडिया क्लब ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया। जालंधर में ओल्ड होशियारपुर रोड पर स्थित गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी धाम में मीडिया क्लब की तरफ से नए वर्ष पर हवन यज्ञ करवाया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मीडिया क्लब के जनरल सैक्रेटरी महाबीर सेठ, पीआरओ दलबीर सिंह, सुरिंदर बावा समेत क्लब के अन्य पदाधिकारियों व पत्रकारों ने वीरवार सुबह मां बगलामुखी धाम पहुंचकर मत्था टेका और हवन यज्ञ में आहूति डाली। जनरल सैक्रेटरी महाबीर सेठ, पीआरओ दलबीर सिंह और सुरिंदर बावा ने मां बगलामुखी जी से अरदास किया गया कि पत्रकार साथी और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ्य रहे, नया वर्ष सभी साथियों के लिए खुशियों भरा रहे।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इस मौके पर मां बगलामुखी धाम के संचालक और मुख्य पुजारी श्री नवनीत भारद्वाज जी ने मीडिया क्लब की तरक्की के लिए मां बगलामुखी जी से अरदास की। मुख्य पुजारी नवनीत भारद्वाज ने मीडिया क्लब के जनरल सैक्रेटरी महाबीर सेठ, पीआरओ दलबीर सिंह और सुरिंदर बावा समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए माता की चुनरी और प्रसाद भी भेंट किए।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *