Maa Kali Puja Vidhi: इस विधि से कीजिए मां काली की पूजा, सफल होगा जीवन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Maa Kali Puja Vidhi: मां कालरात्रि (Maa Kali) का स्वरूप बहुत ही विकराल है। उनका वर्ण काला है। वह शत्रुओं में भय पैदा कर देने वाली देवी हैं। शत्रुओं का काल हैं। इस वजह से उनको कालरात्रि कहा जाता है।

देवी के आर्विभाव का वर्णन रक्तबीज वध के दौरान मिलता है। जब देवी चंडिका ने देखा कि रक्तबीज पर वार करते ही उसका जो रक्त भूमि पर गिरता है वहां और भी रक्त बीज पैदा हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

इसके बाद ही उन्होंने अपनी सातवीं शक्ति कालरात्रि का आह्वान किया। देवी खड्ग और खप्पर के साथ प्रकट हुईं और उन्होंने रक्तबीजों को मारकर खप्पर में भर-भरके उनका रक्त पिया था। देवी को उनके विकराल स्वरूप के कारण ही कालरात्रि कहा गया है। लेकिन माता बहुत दयालु हैं और भक्तों पर कृपा करती हैं।

मां कालरात्रि की पूजा विधि

प्रात:स्नान के बाद व्रत और मां कालरात्रि के पूजन का संकल्प लें। उसके बाद मां कालरात्रि को जल, फूल, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, फल, कुमकुम, सिंदूर आदि अर्पित करते हुए पूजन करें। इस दौरान मां कालरात्रि के मंत्र का उच्चारण करते रहें। उसके बाद मां को गुड़ का भोग लगाएं।

फिर दुर्गा चालीसा, मां कालरात्रि की कथा आदि का पाठ करें। फिर पूजा का समापन मां कालरात्रि की आरती से करें। पूजा के बाद क्षमा प्रार्थना करें और जो भी मनोकामना हो, उसे मातारानी से कह दें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

कालरात्रि देवी की पूजा में लाल रंग जरूर होना चाहिए। देवी को लाल रंग प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा में लाल गुलाब या लाल गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए। हालांकि इनको रातरानी का फूल भी चढ़ाना शुभ होता है। पूजा में माता कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाएं। इससे देवी कालरात्रि प्रसन्न होती है।

मां कालरात्रि की पूजा का महत्व

मां कालरात्रि भयानक दिखती हैं लेकिन वे शुभ फल देने वाली हैं। मां कालरात्रि से काल भी भयभीत होता है। ये देवी अपने भक्तों को भय ये मुक्ति और अकाल मृत्यु से भी रक्षा करती हैं। शत्रुओं के दमन के लिए भी इस देवी की पूजा की जाती है।

बेईमान अफसरों से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी सरकार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *