Accident News: नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Accident News: महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 10 लोगों के मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि शिरडी हाईवे पर पाथरे के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस बस में करीब 40-45 लोग सवार थे जिनमे से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

सभी घायलों को नजदीकी साईबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ घायलों में से कुछ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए है और जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

अभी तक जांच में सामने आया है कि बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री थे, जो शिर्डी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पाथेर गांव के पास बस और ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई और यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

आईएएस और पीसीएस अफसरों का मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *