MV Ganga Cruise: गंगा विलास क्रूज को नरेन्द्र मोदी ने दी हरी झंडी, मिलेगी 5 स्टार सुविधा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वाराणसी। MV Ganga Cruise:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानि शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ (MV Ganga Vilas) और टेंट सिटी के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्हें सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास (Cruise Ganga Vilas) को हरी झंडी दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

वाराणसी के रविदास घाट क्रूज अपने 31 यात्रियों को लेकर रवाना हो गया है। सभी यात्री 51 दिन की यात्रा पर निकल गए है। इस दौरान यह क्रूज 50 जगहों से होकर गुजरेगा, जिसमें पर्यटकों को न सिर्फ गंगा के किनारे दिखेंगे, बल्कि यहां की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश और बिहार की सामुदायिक जेटी का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह क्रूज यहां से भी गुजरेगा वहां पर विकास की नई लाइट तैयार करेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्रूज टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं हम देशभर की नदी जलमार्गों में हम तैयार कर रहे है।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

यहां हम आपको बता दे कि क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस और लाइब्रेरी है 40 क्रू मेंबर भी क्रूज में सवार लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रहेंगे। गंगा विलास क्रूज में 31 यात्रियों को फाइव स्टार होटल से ज्यादा मिलेंगी। इस जहाज को विशेष रूप से वाराणसी और गंगा बेल्ट के धार्मिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ डिजाइन किया गया है।

आईएएस और पीसीएस अफसरों का मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *