Women IPL: Viacom 18 ने महिला IPL के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रूपये में खरीदे

Daily Samvad
1 Min Read
cricket
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Women IPL: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को घोषणा की कि वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला IPL के मीडिया अधिकार पांच साल के लिए 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। टी20 लीग के लिए नीलामी मुंबई में सोमवार को क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय पर आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

पहले महिला आईपीएल के मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें पांच टीम हिस्सा लेंगी और सभी मैच मुंबई में होंगे। वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं जिनमें टीवी, डिजिटल और संयुक्त अधिकार शामिल हैं। वायकॉम 18 ने संयुक्त अधिकारों के लिए सफल बोली लगाई। पुरुष आईपीएल में तीनों अधिकार अलग अलग बेचे गए।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोर्ड की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है और हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न द्विपक्षीय श्रृंखला इस बात की गवाह है कि महिला क्रिकेट भारत में कितना लोकप्रिय हो चुका है।’’

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *