Jalandhar News: राज्यपाल का विरोध करने पहुंचे लतीफपुरा के पीड़ितों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के राज्यपाल आज गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने तिरंगा फहराने की रस्म निभाई। इस बीच लतीफपुरा के किसानों व लोगों ने उनका विरोध करने का प्रयास किया। राज्यपाल के आगमन का विरोध करने किसान व लतीफपुरा के लोग स्टेडियम के समीप पहुंच गए। इस मौके पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे जाने से रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गयी। जिसके बाद लोग वहीं सड़क पर लेट गए। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को किसानों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर उन्होंने रास्ता रोक दिया। उन्होंने हाथों में काले झंडे भी पकड़े हुए थे। रोकने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों और झड़प हुई और जबरदस्त हंगामा भी हुआ।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

बता दें कि लतीफपुरा में घर गिराए जाने के मामले में किसान और लतीफपुरा के लोग मोतीपुरा से गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम की तरफ पैदल और गाड़ियों में आ रहे थे। किसानों ने अपने हाथों में घर गिराए जाने के विरोध में काले झंडे थाम रखे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो कूल रोड पर फोर्स तैनात कर दी गई। जिस कारण पुलिस और लतीफपुरा के लोगों करे बीच जमकर हंगामा हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *