Crime News: पत्रकार को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मध्य प्रदेश। Crime News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक युवा पत्रकार के साथ बर्बरता का मामला सामने आया था। पत्रकार प्रकाश यादव को माखन नगर तहसील में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था। इतना ही नहीं, इस वारदात का वीडियो भा बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

ये भी पढ़ें: कालोनाइजर भोला खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर चले हथौड़े

वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद ही पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से कुछ लड़के एक 25 वर्षीय पत्रकार को पेड़ से बांधकर उसे चांटे-घूंसे मार रहे हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें: अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 6 लोग जिंदा जले

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित पत्रकार और आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उसी बहस का बदला लेने के लिए आरोपियों ने पत्रकार को शनिवार को रोका और बाद में उसकी पिटाई भी की। इस मामले में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे सभी छह आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *