GST Raid: जालंधर के इन 4 व्यापारियों ने सरकार को लगाया 48 करोड़ का चूना

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। GST Raid: जालंधर में GST विभाग ने छापामारी कर फर्जी फर्में बनाकर टैक्स चोरी करने वाले 4 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। जिन व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह औैर अमृतपाल सिंह को शामिल हैं।

चारों ने फर्जी फर्में बनाकर सरकार के खजाने को टैक्स के रूप में 48 करोड़ का चूना लगाया है। चारों को इनके जालंधर में घरों से पकड़ा गया है। स्टेट GST ने स्थानीय पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

पंकज कुमार उर्फ पंकज आनंद कथित रूप से मैसर्ज पीके ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज गगन ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज कृश ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज कृश एंटरप्राईजिज़़ और मैसर्ज पंकज स्क्रैप कंपनी, रविन्दर सिंह मैसर्ज गुरू हरराय ट्रेडिंग कंपनी, गुरविन्दर सिंह को मैसर्ज शिव शक्ति एंटरप्राईजिज़़ और अमृतपाल सिंह को कथित रूप से मैसर्ज नॉर्थ वोग के नाम से फर्जी फर्म चलाने पर गिरफ्तार किया है।

जालंधर में व्यापारियों के गिरफ्तारी की जानकारी देते GST अधिकारी

जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी फर्में बनाकर टोपी घुमा रहे थे। फर्मों में इनपुट जीरो था और बाहर-बाहर से ही कंपनियों के नाम पर परचेसिंग दिखाकर जीएसटी डकार रहे थे। उन्होंने बताया कि चारों मुलजि़म जालंधर के रहने वाले हैं। इन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करके अब न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

जीएसटी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ने मैसर्ज पी.वी. इंटीरियर डेकोर, जालंधर के बारे में प्राथमिक जांच की गई थी, जिससे जांच को आगे बढ़ाते हुए मैसर्ज दसमेश ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, मैसर्ज गुर हरराय ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, कृश ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, मैसर्ज शिव शक्ति एंटरप्राईज़, जालंधर, मैसर्ज बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज पंकज स्क्रैप कंपनी, जालंधर, गगन ट्रेडिंग कंपनी और मैसर्ज नॉर्थ वौग कंपनी की भी जांच की गई। सभी फर्में नकली ग़ैर-कार्यशील हैं। इन्होंने धोखाधड़ी से आईटीसी का लाभ उठाया है। यह सभी कागजों में फर्में बनाकर जालसाजी कर रहे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *