UP News: UPGIS के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कानपुर। UP News: योगी सरकार (Yogi Government) निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित ही नहीं कर रही बल्कि उनकी सुविधा और जरूरतों के लिए साधन भी उपलब्ध करा रही है।

इसी क्रम में फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की नीलामी निकाली गई है। झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, झांसी, जालौन और हमीरपुर जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में 152 औद्योगिक भूखंड नीलामी योग्य हैं। भूखंडों को चिह्नित करने के बाद आवेदन मांगे गए हैं।

13 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी के मुताबिक, 31 जनवरी से सुबह 10 बजे से ई-ऑक्सन (E-auction) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक लोग प्रपत्र डाउनलोड कर भर कर जमा कर सकते हैं। प्रपत्र डाउनलोड करने, कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस व ईएमडी भुगतान करने की अंतिम तिथ नौ फरवरी शाम छह बजे तक रखी गई है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

13 फरवरी को आवेदन शाम छह बजे तक जमा किया जा सकता है। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *