Suhani Shah Net Worth – सुहानी शाह की शिक्षा से लेकर माइंड रीडर और जादूगर बनने तक का सफर, पढ़े पूरी जानकरी …

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Suhani Shah Net Worth: सुहानी शाह (Suhani Shah) भारत की एक महिला जादूगर, सम्मोहन चिकित्सक और लेखक है। जिन्होंने बहुत लोगों को अपने हुनर से मोहित किया है। सुहानी भारत देश की सर्वश्रेष्ठ महिला जादूगर और भ्रम फ़ैलाने वाली पेशेवर सम्मोहन चिकित्सक है। इनके द्वारा सिलसिलेवार रुप से 5000 से अधिक शो किए गए हैं। एक लेखक के रूप में उन्होंने कई किताबें भी परक्षित की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

इसमें अनलीश योर हिडन पॉवर्स, योर हॉस्पिटल बैग और विजिटेड बाय द म्यूजियम: ए कलेक्शन ऑफ पोएम्स जैसी किताबें शामिल है। सुहानी ने दो दशकों से अधिक समय तक दुनिया की यात्रा की, शो में प्रदर्शन किया, सम्मेलनों में बात की और अन्य जादूगरों को प्रशिक्षण दिया। सुहानी शाह ने सात साल की उम्र में जादूगर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

सुहानी शाह का जन्म (Suhani Shah Birth)

सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। अभी उनकी 33 साल है और राशि कुंभ है। उनकी ऊंचाई (Height) 5′ 1″ हैं और उनका वजन (Weight) 55 Kg हैं।

सुहानी शाह माता पिता (Suhani Shah Parents)

Suhani Shah Family (Image Credit: Suhani Shah Instagram)
Suhani Shah Family (Image Credit: Suhani Shah Instagram)

सुहानी शाह का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था उनके पिता द्रकांत शाह एक निजी परिक्षण और फिटनेस सलाहकार है। उनकी माता का नाम स्नेहलता शाह है जोकि एक हाउस वाइफ है। एक बड़ा भाई भी है जिसकी शादी हो चुकी है।

सुहानी शाह बॉयफ्रेंड (Suhani Shah Boyfriend)

आपको बता दे कि सुहानी शाह की अभी तक शादी नहीं हुई है। उनका कहना है कि उनको सिंगल रहना बहुत पसंद है। वह अकेले रहना पसंद करती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका बॉयफ्रेंड नहीं है।

ये भी पढ़े: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, जो चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान, काफी दिलचस्प है सुहानी की कहानी

सुहानी शाह का पहला शो (Suhani Shah First Show)

सुहानी बचपन से ही जादू में दिलचप्सी रखती थी। इस बात की जानकरी जब उन्होंने अपने पिता को दी तो उनके पिता ने उनका समर्थन किया। उनके परिवार के समर्थन ने उन्हें अपने करियर और जीवन में महान ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद की।

suhani shah first show in ahmedabad (Image Credit: Suhani Shah Instagram)
suhani shah first show in ahmedabad (Image Credit: Suhani Shah Instagram)

उन्होंने अपना पहला शो अहमदाबाद में किया था। उन्होंने कई लोगों के सामने प्रदर्शन किया और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला भी प्रदर्शन में मौजूद थे। जादू के लिए सुहानी ने बीच में ही अपना स्कूल छोड़ दिया था।

सुहानी शाह शिक्षा (Suhani Shah Education)

सुहानी शाह ने दूसरी कक्षा में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही अपनी शिक्षा पूरी की। बहुत कम उम्र में, उन्होंने होम स्कूलिंग की ओर रुख किया क्योंकि वह लगातार एक जादूगर के रूप में दुनिया की यात्रा कर रही थी।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

सुहानी शाह का करियर (Suhani Shah Career)

सुहानी शाह ने सात साल की उम्र में जादू करना शुरू कर दिया था। गुजरात राज्य के मुख्मंत्री रहे शंकरसिंह विंघेला (Shankersinh Vaghela) ने उनका पहला शो देखा था। जिसके बाद सुहानी लगातार शो करती गई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 22 अक्टूबर, 1997 को अहमदाबाद के ठाकोरभाई देसी हॉल में एक और स्टेज शो किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)


बाद में, जब वह जादू में बेहतर हो गई, तो उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के जादूगर के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में प्रवेश किया, उस समय केवल 7 वर्ष की थी। जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ा, सुहानी ने भारत और दुनिया भर के अन्य स्थानों में शो किए। उन्होंने कई पुरस्कार जीते और उन्हें ऑल इंडियन मैजिक एसोसिएशन द्वारा जादूपरी की उपाधि दी गई। 2007 में, उन्होंने अनलीश योर हिडन पॉवर्स नामक पुस्तक भी लिखी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Shah (@thesuhanishah)

सुहानी शाह नेट वर्थ (Suhani Shah Net Worth)

सुहानी शाह ने बचपन से ही काम किया है और वोडाफोन, आइडिया और अन्य जैसे ब्रांडों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने मंच प्रदर्शन, अपनी किताबों और अपने क्लिनिक से पैसे कमाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से भी खूब पैसा कमाया है, जहां वह वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। लोगों का कहना है कि सुहानी प्रति वर्ष 50 लाख रुपये से अधिक कमाती हैं, जिससे उनका कुल नेट वर्थ लगभग 2-3 करोड़ रुपये हो जाती है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *