Adani-Ambani: अडानी-अंबानी को लेकर बुरी खबर, टॉप 10 की लिस्ट से हुए बाहर …

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Adani-Ambani: अमेरिका की रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट से पहले दुनिया की अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर रहने वाले गौतम अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से ही नहीं बल्कि टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं। सूची में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 12वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

आपको बता दे कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गौतम अडानी के पास अब केवल 63.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 21 वें नंबर पर आ गए है। इस साल उनकी संपत्ति दुनिया में सबसे तेजी से घटी है।

Mukesh Ambani

 

ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

वहीं दूसरी तरफ मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 6.36 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अब अगर दोनों की संपत्ति में गिरावट तुलना की जाए तो अडानी की संपत्ति अंबानी के मुकाबले इस साल करीब 10 गुना कम हुई है।

Gautam Adani, Adani Group
ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

हर बीतता दिन गौतम अडानी की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट लेकर आ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Gautam Adani अब दुनिया 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से भी बाहर हो गए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी मुकेश अंबानी से पीछे हो गए हैं।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों . .

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *