Adani Crises News – अडानी को एक और बड़ा झटका, यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर हुआ रद्द

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Adani Crises News, Smart Meter Tender: शेयरों में लगातार गिरावट देखने के बाद अब अडानी ग्रुप (Adani Group) को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका मिला है मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तय दर से 40 फीसदी ज्यादा रेट की वजह से अडानी ग्रुप का प्रीपेड मीटर खरीद का टेंडर निरस्त कर दिया है। इसकी लागत लगभग 5400 करोड़ है। दरअसल उत्तर प्रदेश में 2.5 करोड़ स्मार्ट प्रीपेड मीटर खरीद के लिए टेंडर जारी किया गया था।

इस प्रक्रिया में 25 हजार करोड़ की लागत आनी थी। इनमें से 5400 करोड़ की मीटर खरीद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से ही की जानी थी। सबसे महंगी बोली लगाने के बावजूद अडानी ग्रुप को टेंडर हासिल करने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का आरोप था कि जो स्मार्ट मीटर बाजार में 6000/- रुपये का है उसे अडानी समूह 10,000/- रुपये में सरकार को बेच रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

आरोप था कि मीटर के दाम 48 फीसदी से लेकर 65 फीसदी तक अधिक थे। इसी के साथ ही स्मार्ट मीटर का टेंडर रद्द किए जाने को लेकर परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि उपभोक्ता परिषद की लड़ाई रंग लाई है। उपभोक्ता परिषद ने इस टेंडर के खिलाफ विद्युत नियामक आयोग में याचिका भी दायर की थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

इसके अलावा पावर कॉपोरेशन प्रबंधन इसे निरस्त करने की मांग कर रहा था। इसमें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के टेंडर की लागत लगभग 5400/- करोड़ रुपये थी। उपभोक्ता परिषद ने विदेशी कोयले की भांति इस उच्च दर वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर को निरस्त करने की मांग थी। टेंडर की लागत लगभग 5400/- करोड़ रूपये है।

ये भी पढ़े: अडानी-अंबानी को लेकर बुरी खबर, टॉप 10 की लिस्ट से हुए बाहर …

इस टेंडर की दर अनुमानित लागत से करीब 48 से 65 प्रतिशत अधिक थी। जिसकी वजह से इसका शुरू से ही विरोध हो रहा था। अब पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल और डिस्कॉम के टेंडर पर भी नजरें टिकी हुई हैं। दक्षिणांचल में भी अडानी समूह का टेंडर है। प्रदेश में करीब 2.5 करोड़ प्रीपेट स्मार्ट मीटर लगने हैं। इनके लिए 25 हजार करोड़ के टेंडर हुए हैं।

ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

इसमें मैसर्स अडानी पावर ट्रांसमिशन के अलावा जीएमआर व इनटेली स्मार्ट कंपनी ने टेंडर का पार्ट दो हासिल किया था। इन्हें कार्य करने का आदेश जारी होने वाला था, लेकिन इनके टेंडर की दर को लेकर विरोध होने लगा। टेंडर के प्रस्ताव के मुताबिक, हर मीटर की कीमत करीब 9 से 10, 000/- रुपये पड़ रही थी। जबकि अनुमानित लागत 6,000/- रुपये प्रति मीटर है।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों . .



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *