Firing In Punjab: पंजाब के इस शहर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब के बटाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की बटाला के गांव दईया में दो गुटों में अंधाधुंध गोलियां चली है। जिसमे 1 व्यक्ति की मौत जबकि 2 गंभीर घायल हो गए है। घायल लोगों को इलाज के लिए अमृसतर अस्पताल में रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक बटाला के गांव दईया में कार सवार 6 व्यक्ति पूर्व सरपंच के घर में घुस आए और ताबड़तोड गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पूर्व सरपंच की तरफ भी से जवाबी फायर किए गए। इस दौरान पूर्व सरपंच की छाती के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो हमलावर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

मृतक की पहचान 65 वर्षीय सरवण सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मृतक सरवण सिंह के बेटे जतिंदर ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए हैं।

ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

उन्होंने बताया कि करीब आठ हमलावर 2 गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पहुंचे थे। उस दौरान पिता सरवण सिंह घर के बाहर ही बैठे थे। हमलावरों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और गोली लगने से उनके पिता की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम मोर्चरी में रखवा दिया है और बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ, ਰੇਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਵੀ ਕੀਮਤ ਹੋਈ ਤੈ #bhagwantmann #punjabinews #trendingvideo




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *