Monetary Policy: RBI की मौद्रिक नीति बैठक आज से शुरू, हो सकते है बड़े ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति (Monetary Policy) बैठक आज यानी 6 फरवरी से शुरू हो गई है। यह बैठक आठ फरवरी तक चलेगी। जानकारों की मानें तो आरबीआई (RBI) की बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है, जो अभी 6.25% है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

आपको बता दें कि मौद्रिक नीति हर दो महीने में मिलती है। इस वित्तीय वर्ष की पहली बैठक अप्रैल में हुई थी। तब आरबीआई ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन आरबीआई ने 2 और 3 मई को आपात बैठक बुलाई थी और रेपो रेट को 0.40% से बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। रेपो रेट में यह बदलाव 22 मई 2020 के बाद हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

इसके बाद 6 से 8 जून को हुई बैठक में रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। सितंबर में, ब्याज दर को बढ़ाकर 5.90% कर दिया गया था। दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाकर 6.25 फीसदी की गई थी। रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। इसके बाद बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को कर्ज देते हैं। रिवर्स रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों से जमा राशि पर ब्याज अर्जित करता है।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *