Punjab News: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के विधायकों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
AAP

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और जम्मू (Jammu) में नए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बलकार सिंह (Balkar Singh) को जम्मू रीजन का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जगदीप कंबोज गोल्डी (Jagdeep Kamboj) हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं। जगदीप कंबोज कांग्रेस में भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

वे कांग्रेस की तरफ से पंजाब के जलालाबाद के कई पदों पर भी रहे, लेकिन 2019 के चुनाव में जब सुखबीर सिंह बादल ने यहां से सीट छोड़ी तो जगदीप कंबोज को टिकट देने की मांग उठने लगी। कांग्रेस ने रमिंद्र आवला को टिकट थमाई। इसके बाद जगदीप कंबोज गोल्डी ने कांग्रेस का साथ छोड़ा और आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, तब उपचुनाव के दौरान वह चौथे नंबर पर रहे और उन्हें 5836 वोटें हासिल की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

इसके बाद उन्होंने आप का दामन थमा और घर-घर आप की नीतियों को पहुंचाने का कार्य किया। इसके चलते आप ने उन्हें पहले जलालाबाद का हलका प्रभारी तैनात किया। फिर उनकी जलालाबाद से टिकट पक्की कर दी गई। जगदीप कंबोज गोल्डी ने भी आप की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दिग्गज नेता सुखबीर सिंह बादल को 30930 वोटों के अंतर से हराया था।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *