Adil Khan Arrested: राखी सावंत के पति आदिल खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Adil Khan Arrested: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi sawant) के हसबैंड आदिल खान दुर्रानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान (Adil Khan Durrani) को हिरासत में ले लिया है। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले पर सुनवाई करते हुए पूछताछ के आदिल को हिरासत में लिया है। राखी ने पुलिस को कहा है कि आदिल ने उनसे शादी के नाम पर सारे गहने और पैसे ले लिए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

राखी ने पुलिस में FIR दर्ज करवाने से पहले आदिल के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आदिल ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक राखी सावंत ने ये भी बताया है कि आदिल उन्हें टॉर्चर भी करता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

साथ ही राखी ने आदिल खान के किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके तहत पुलिस ने आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

घर में रखते हैं Cash तो पड़ सकता हैं छापा, Income Tax से बचने के लिए जानिए कैश से जुड़े नियम

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *