Punjab News: खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) ने अपने सरकारी आवास में भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी खिलाडिय़ों को दर्जा एक की नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और हॉकी की नरसरी के तौर पर जाना जाता राज्य पंजाब इस खेल में देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने राज्य में हॉकी खेल को और प्रफुल्लित करने के लिए खिलाडिय़ों के सुझाव भी माँगे। हॉकी खेल के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने और राज्य में हॉकी लीग शुरू करने संबंधी भी विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि टीम में कप्तान समेत राज्य के 10 खिलाड़ी हैं। खिलाडिय़ों को इस साल होने वाली एशियाई खेल और अगले साल होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। विश्व कप में नतीजे आशा के अनुसार ना आने पर उन्होंने खिलाडिय़ों को हिम्मत न हारने की सलाह देते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है।

खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों के साथ बात करते हुए कहा, ‘‘आप हमारा गौरव हो और नौजवानों के रोल मॉडल हो, इसलिए आपका हमारे नौजवान खिलाडिय़ों पर बहुत प्रभाव है जिस कारण आप अपने-अपने क्षेत्रों में नई उम्र के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दें। आपकी हौसला अफज़ायी बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगी।’’

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले मुकाबलों में देश और राज्य का नाम रौशन करने और अपना प्रदर्शन और अधिक बेहतर करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। टीम के मिडफीलडर और ओलम्पिक खेल में भारत के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा खिलाडिय़ों की हौसला अफज़ायी करने पर धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

खेल मंत्री द्वारा भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया, जिनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, अकाशदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, कृष्ण पाठक, सुखजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर ओलम्पिक पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों रुपिन्दर पाल सिंह, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *