Punjab News: नशों के खि़लाफ़ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को मिला जनसमर्थन

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के खि़लाफ़ शुरू की गई पंजाब पुलिस की मुहिम के सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं और पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जनता ने पंजाब पुलिस को पूरा समर्थन दिया है। पंजाब पुलिस समय-समय पर राज्य में ड्रग के हॉटस्पॉट्स पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रही है।

गाँम खरौढ़ी (फतेहगढ़ साहिब) जिसे पंचायत द्वारा नशा मुक्त गाँव घोषित किया गया है के सरपंच हरपिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस को नशों के खिलाफ जंग छेडऩे के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पंचायत की ओर से पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने की इस जंग में पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपीज़) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सोमवार को फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, पठानकोट, होशियारपुर और अमृतसर ग्रामीण सहित पांच जि़लों में घेराबंदी और तलाशी अभियान एवं विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर पुलिस टीमों ने पुनर्वास केंद्रों का भी दौरा किया, ताकि नशे की लत का इलाज करा रहे लोगों को मुख्य धारा में वापस आने और नया जीवन शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

डीजीपी ने कहा कि पाँच जि़लों में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन मिला है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति संबंधी ड्रग्स बेचने अथवा खरीदने के बारे में पता चलता है तो वह पुलिस के साथ जानकारी साझा करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने खियाला में पुनर्वास केंद्र का दौरा किया है, ताकि उन युवाओं से बातचीत की जा सके, जिनका इलाज चल रहा है, ताकि उन्हें समाज में एक सम्मानित जीवन जीने के लिए नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया जा सके। पुलिस ने आमने-सामने की बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके साथ खेल खेलने के अलावा मिठाई और फल भी भेंट किए।

होशियारपुर पुलिस ने गाँव भुनगरनी में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस टीमों ने नशे के आदी नौ युवकों को भी प्रेरित कर इलाज के लिए नशामुक्ति केंद्र होशियारपुर में भर्ती कराया है। फतेहगढ़ साहिब में पुलिस ने घेराबंदी और तलाशी अभियान व मज़बूत नाकाबंदी की, पुलिस की टीमें गांव खरौढ़ी का भी दौरा कर चुकी हैं, जहां पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर गाँव को नशामुक्त घोषित किया है।

ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

दिलचस्प बात यह है कि समाज के सभी वर्गों के लोग यहाँ मौजूद थे और पंजाब पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई से सभी बहुत खुश थे। इसी तरह तरनतारन और पठानकोट जि़लों में भी नशों के खिलाफ विभिन्न गतिविधियां चलाई गईं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुरूप पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में नशों की समस्या से निपटने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा नशा रोधी मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘नशों के खिलाफ हमारी मुहिम को आज एक भरपूर प्रोत्साहन तब मिला जब पंजाब के लोगों ने पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने को साकार करने के लिए पंजाब पुलिस को पूरा समर्थन दिया।’’

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

घर में रखते हैं Cash तो पड़ सकता हैं छापा, Income Tax से बचने के लिए जानिए कैश से जुड़े नियम

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *