Punjab News: मोहाली में स्थित 6 ग्रुप हाउसिंग साईटों सहित 77 जायदादों की होगी ई-नीलामी : अमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य निवासियों को पंजाब के मॉडल शहर मोहाली में जायदाद खरीदने का मौका प्रदान करने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से एस. ए. एस. नगर (मोहाली) के विभिन्न प्रोजैक्टों/सैक्टरों में स्थित तकरीबन 77 जायदादों की ई-नीलामी की जायेगी।

इस संबंधी विस्तार में जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह ई-नीलामी 17 फरवरी को प्रातः काल 9 बजे शुरू होगी और 6 मार्च को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस ई-नीलामी में उपलब्ध जायदादों की कुल आरक्षित कीमत तकरीबन 2100 करोड़ रुपए बनती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डीसी दफ्तर में वसीका नवीस का बेटा गिरफ्तार, करता था गंदा काम

कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर गमाडा की तरफ से इस बोली प्रक्रिया को सुचारू और आसान बनाने के इलावा बोलीकारों की मदद के लिए ईमेल helpdesk@gmada.gov.in जारी की गई है जिससे कोई भी व्यक्ति ई-नीलामी सम्बन्धी या बोली लगाने में समस्या आने पर ईमेल के द्वारा सहायता प्राप्त कर सके।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने बताया कि गमाडा की तरफ से इस ई-नीलामी में अलग-अलग तरह की जायदादें पेश की गई हैं, जिनमें 6 ग्रुप हाउसिंग साईटें, एक स्कूल साइट, एक होटल साइट, एक नर्सिंग होम साइट, 9 आई. टी. उद्योगिक प्लाट, दो व्यापारिक चंक साईटें और लगभग 57 एस. सी. ओज. और बूथ शामिल हैं। यह जायदादें एयरोसिटी, सैक्टर 83-अल्फा, सैक्टर 66-बीटा, आई. टी. सिटी सैक्टर 101-अल्फा और एस. ए. एस. नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीकार जायदादों के विवरण ई-नीलामी पोर्टल https://puda.e-auctions.in पर देख सकते हैं। ई-नीलामी शुरू होने से पहले बोली की प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले बोलीकारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, भुगतान करने का विधि, साईटों का आकार, स्थान आदि को पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। बोलीकार को साइट के लिए निर्धारित आरक्षित कीमत से अधिक बोली लगानी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि बोली लगाने की संख्या पर कोई रोक नहीं होगी और बोलीकार अपनी इच्छा के मुताबिक बोली में संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गमाडा अंतिम बोली की कीमत का 10 फ़ीसद भुगतान प्राप्त करने पर सफल बोलीकारों को साईटें अलॉट करेगी और साईटों का कब्ज़ा नीलामी (ऑकशन) नीति के नियमों और शर्तों के मुताबिक सौंपा जायेगा।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *