Hindenburg-Adani Row: हिंडनबर्ग-अडाणी विवाद पर पहली बार बोले अमित शाह, छिपाने जैसा कुछ भी नहीं, सुप्रीम कोर्ट कर रहा अपना काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hindenburg-Adani Row: हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद बाजार से लेकर राजनीति तक हलचल पैदा हो गईं। कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान संसद में केंद्र सरकार पर कई सवाल किए।

हिंडनबर्ग-अडाणी (Hindenburg-Adani) विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को ANI पॉडकास्ट पर दिए इंटरव्यू में कहा कि इस पर कोई कमेंट करना सही नहीं होगा, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

बीते दिनों हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर पूरे देश में सियासी बवाल छिड़ा था। अमित शाह ने कहा कि अडानी मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कोर्ट इसे देख रही है इसलिए एक मंत्री पद पर होते हुए मेरा कुछ बोलना ठीक नहीं है, लेकिन इसमें बीजेपी के लिए छिपाने या डरने जैसा कुछ भी नहीं है। हिंडनबर्ग-अडानी विवाद में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ पक्षपात और क्रोनी कैपिटलिज्म का आरोप लगाया है।

संसद के बजट सत्र के दौरान संयुक्त संसदीय समिति की जांच की मांग करते हुए इस मुद्दे को उठाया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद राहुल गांधी समेत विपक्ष ने BJP पर अडाणी का बचाव करने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर संसद से सड़क तक प्रदर्शन भी किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *