Benefits oF Grapes – अंगूर गर्म होता है या ठंडा? खाने से पहले इसके बारे में जान लें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 18 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Benefits oF Grapes : अंगूर (Grapes) खाना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन, कुछ लोग बताते हैं कि इसे खाने से उन्हें सर्दी-जुकाम हो जाता है। लेकिन ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो बिना इसके असर को जाने इसे खा लेते हैं। जी हां, अगर हम आपसे यह सवाल पूछें तो आप भी एक बार जरूर सोचेंगे। लेकिन यही एक ऐसी चीज है जो इसे खाने के फायदे लेने में मदद कर सकती है।

अंगूर का शीतलन प्रभाव होता है। इसमें पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, जब आप इसे गलत समय पर खाते हैं तो इसके कूलिंग इफेक्ट से बुखार और सर्दी-जुकाम समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

अंगूर में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए कई तरह से काम कर सकता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। वास्तव में, अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह एक मूड बूस्टर है जो हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देता है। साथ ही यह पाचन तंत्र और शरीर के अन्य अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है।

अंगूर का सेवन आप दिन में या सुबह के समय कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि इसे रात के समय और खाली पेट खाने से बचें। साथ ही सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें और डायबिटीज में इसके सेवन से बचें। क्‍योंकि एक तो यह आपके शुगर को बढ़ा सकता है और दूसरा बहुत अधिक खट्टे फल खाने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है और पेट की परत में जलन हो सकती है। जिससे एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *