Puja Vastu Tips: पूजाघर में इन नियमों को न करें अनदेखा, जीवन में आ सकती है मुश्किलें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 587 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Puja Vastu Tips: सनातन धर्म (Sanatan Dharm) में नियमित रूप से भगवान की पूजा करने का विधि-विधान है। इस संसार का कोई ऐसा कण न हो, जिसमें भगवान न वास करत हो। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

image credit: google.com
image credit: google.com

हर हिंदू के घर में भगवान की पूजा करने के लिए पूजा स्थल होता है और ये स्थान सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कई बार ऐसा होता है, कि हम पूजा स्थल पर नियमों का पालन तो जरूर करते हैं, लेकिन हमसे कोई न कोई अनजाने में गलती भी हो जाती है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

जिसका हमे पता भी नहीं चलता है, तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि घर के मंदिर में क्या-क्या रखना शुभ माना जाता है और साथ ही हमें किन चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पूजा स्थल पर रखें इन चीजों का ध्यान, वरना भूगतना पड़ सकता है नुकसान

  1. पूजा स्थल सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है, इसलिए पूजा स्थल पर कभी पूजा की सामग्री टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।
  2.  पूजा स्थल पर कभी भी बिना नहाए नहीं जाना चाहिए। साथ ही सुबह और शाम के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए, इसके अलावा घंटी और शंख जरूर बजाना चाहिए।
  3. हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है, अगर आप कोई भी शुभ काम करने जाते हैं, तो भगवान गणेश का नाम जरूर लेते हैं। इसलिए पूजा स्थल पर हमेशा भगवान गणेश की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। ये सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
  4. पूजा स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा को मां लक्ष्मी की मूर्ति की बायीं ओर रखनी चाहिए। हमेशा बैठे हुए गणपति जी को ही घर ले आएं।
  5.  पूजा स्थल पर कभी भी कई दिनों के चढ़ाए हुए फूलों को नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है।
  6.  पूजा स्थल पर अपनी कुल देवी या देवती की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। उनकी नियमित रूप से अराधना करनी चाहिए। इसके अलावा हनुमान जी की मूर्ति पूजा स्थल पर जरूर रखनी चाहिए। इससे हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
  7. अगर आप शिवलिंग पूजास्थल पर रखते हैं,  तो इस बात का ध्यान जरूर रखें, कि शिवलिंग का आकार ज्यादा बड़ी नहीं होना चाहिए।
  8. घर पर बने पूजा स्थल पर मृत लोगों की तस्वीर नहीं रखना चाहिए। अपने पूर्वजों की फोटों दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।
  9.  शास्त्रों के अनुसार, देवी-देवताओं की मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। शनीदेव, काली मां और भैरव बाबा की मूर्ति तो घर पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
  10. अगर आप घर में देवी-देवताओं की मूर्ति रखते हैं, तो आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *