Puja Aarti Rules: क्या आप जानते हैं देवी देवता की आरती करने का तरीका? जानें सही विधि

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 22 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Puja Aarti Rules: हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में देवी देवता की विधिवत पूजा करने का काफी महत्व है। मान्यता है कि पूजा करने से मन में शांति के साथ आत्मा की तृप्ति मिलती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी देवता की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Puja Aarti Rules: क्या आप जानते हैं देवी देवता की आरती करने का तरीका? जानें सही विधि

पूजा के बाद आरती जरूर करना चाहिए। बिना आरती किए पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। ग्रंथों और पुराणों में आरती से जुड़े कई नियम बताए गए हैं कि किस दिशा में दीपक रखें और कैसे करें आरती। आइए जानते हैं देवी देवता की आरती करने का सही तरीका।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

आरती के दीपक को कितनी बार घुमाएं

शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहले भगवान के चरणों का चार बार, नाभि के दो बार, मुख की ओर एक बार और फिर सिर से लेकर चरणों तक सात बार आरती की जाती है। इस तरह आरती कुल 14 बार करनी चाहिए।

कितने दीपक के आरती करना शुभ

शास्त्रों के अनुसार, देवी देवता की आरती के लिए दीपक हमेशा पंचमुखी या फिर सप्तमुखी ही जलाना चाहिए।

किस तरह रखें आरती का दीपक

कालिका पुराण में दिए एक श्लोक दिया गया है

सर्वसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम्।

अकार्यपादघातं च दीपतापं तथैव च॥

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इस श्लोक का मतलब है कि आरती को कभी भी जमीन में नहीं रखनी चाहिए। इससे धरती का तापमान बढ़ता है। हमेशा दीपक को थाली या फिर किसी ऊंची चीज में रखना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाने के बाद अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए।

आरती करते समय ध्यान रखें ये बातें

आरती जिस दीपक से कर रहे हैं वह अखंड ज्योति नहीं होनी चाहिए।
आरती हमेशा दाएं हाथ से ही करनी चाहिए।
आरती हमेशा खड़े होकर ही करना चाहिए। कभी भी बैठकर आरती न करें।
आरती को हमेशा क्लॉकवाइस (दक्षिणावर्त) ही घुमाएं। कभी भी उल्टा न घुमाएं।
आरती करते समय बीच में बिल्कुल बात न करें। हमेशा श्रद्धा भाव के साथ करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *