Dhirendra Shastri Brother Shaligram Garg: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भीम आर्मी ने खोला मोर्चा, भारी पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद, बागेश्वर धाम। Dhirendra Shastri Brother Shaligram Garg: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) अपने छोटे भाई शालिगराम गर्ग (haligram Garg) के कृत्यों को लेकर बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि गांव में तनाव का माहौल है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध रहा है। भीम आर्मी के लोगों ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Dhirendra Shastri Brother Shaligram Garg: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भीम आर्मी ने खोला मोर्चा, भारी पुलिस बल तैनात

बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के लोग पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तनात कर दिया गया है। पुलिस के कई आला अधिकारी भी गांव में मौजूद हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जमकर विरोध हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इस वीडियो में वह नशे की हालत में हाथ में पिस्टल लिए दलित परिवार को धमकाते दिख रहा है। शालिगराम गर्ग के इस कृत्य को लेकर दलित समुदाय में भारी आक्रोश है। आलम यह है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जमकर विरोध रहा है। गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात बागेश्वर धाम गढ़ा में शनिवार को बड़ी संख्या में भीम आर्मी और ओबीसी महासभा के लोग पहुंचे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

लोगों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के अलावा ओबीसी महासभा के आरडी प्रजापति भी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। गांव में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात है। मौजूदा वक्त में गांव में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग जमा हैं। माहौल तनावपूर्ण देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *